5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: गोमाता एवं बछड़ों की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की

गोशाला में सुबह महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने गायों व बछड़ों की पूजा कर उन्हें गुड़ व चने खिलाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2017, 2:38 PM IST

गाय की पूजा

टोंक में गोपाष्टमी पर गांधी गोशाला में गाय की पूजा करती महिलाएं।

टोंक.

गोपाष्टमी पर शनिवार को जिले में लोगों ने गायों की पूजा कर उन्हें हरा चारा डाला। शहर में गांधी गोशाला में सुबह महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने गायों व बछड़ों की पूजा कर उन्हें गुड़ व चने खिलाए। महिलाओं ने गोपालों के तिलक भी लगाया। कई स्थानों पर लोगों ने गायों को चारा डाला व पूजा की।

पुरानी टोंक नसिया व डारडाहिन्द गांव में स्थित कपिला गोशाला में भी गायों की पूजा की गई। मां श्री वैष्णो देवी गौ सेवा समिति की ओर से गोशाला में पूजा की गई। इसके बाद बैठक हुई। इसमें नरेन्द्र सिंह,मोतीलाल गुर्जर, जे. सी. गहलोत, राधेश्याम सोनी, शैलेन्द्र शर्मा, बृजमेाहन टेलर, ओमप्रकाश सारण, चन्द्रमोहन, विजयलक्ष्मी शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि थे।


नटवाड़ा (टोंक). गोपाष्टमी आस्था एवं पारम्परिक तरीके से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह जल्दी ही स्नान कर गोमाता एवं बछड़ों की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। गाय के तिलक लगाकर फूल मालाएं पहनाई। वस्त्र ओढ़ाकर भोजन कराया।

मन्दिरों में अन्नकूट का भोग लगाकर अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। भाजपा देहात मण्डल नटवाड़ा की ओर से भी गोपाष्टमी मनाई गई। कार्यकर्ताओ ने गौ-वंश की रक्षा का संकल्प लिया। पंचायत समिति सदस्य तेजभंवरसिंह राठौड़, सरपंच पिन्टू बैरवा ने गांव में गौ-शाला खुलवाने की घोषणा की।


मालपुरा. गोपाष्टमी पर महिलाओं ने गौ-माता की पूजा-अर्चना की। सुबह महिलाओं ने पूजा का थाल सजाकर सामूहिक रूप से गौ-माता की पूजा-अर्चना की।महिलाओं ने व्रत रखकर गोपाष्टमी, आंवला नवमी का पर्व आस्था श्रद्धा से मनाया। महिलाओं ने कथा सुनकर गाय की पूजा-अर्चना कर हरा चारा खिलाया। इसके बाद भजन संकीर्तन के साथ भूतेश्वर उद्यान में आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करके 108 परिक्रमा लगाई। इसी तरह जौंला स्थित श्रीकल्याण गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया।


उनियारा. क्षेत्र में शनिवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें हरा चारा खिलाया। इधर, इन्द्रगढ़ रोड स्थित गौ-संवर्धन गोशाला में सुबह 9 बजे लोगों ने पहुंचकर गोशाला की गायों की पूजा की तथा उन्हें हरा चारा, गुड़ के लड्डू, गुड़ की पुडिय़ा आदि खिलाकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल ठाढा, पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश बढ़ाया, गोशाला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, मदन मोहन आंकड़, सचिव लक्ष्मीकांत, जगदीश साहू, प्रदीप गुप्ता, बद्री आरोड़ा, रेखा बढ़ाया, ललिता बढ़ाया मौजूद थे।


विशेष पूजा-अर्चना की
अलीगढ़ . क्षेत्र में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गाय की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाद मेें गाय की रक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के, सोप, हैदरीपुरा, पचाला, बिलोता, चौरू, देवली, पाटोली, उखलाना, आसलगांव, खोहल्या सहित अन्य स्थानों पर भी गोपाष्टमी मनाई गई।