17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदुषी रत्न से सम्मानित कर महिलाओं को धार्मिक क्षेत्र की गतिविधियों में आगे रहने लिए किया प्रेरित

प्राज्ञ महिला मण्डल की ओर से सात महिलाओं को विदुषी रत्न से सम्मानित किया गया।  

2 min read
Google source verification
विदुषी रत्न से सम्मानित

मालपुरा. प्राज्ञ महिला मण्डल की ओर से गुरुवार को केकड़ी में आयोजित समारोह में मालपुरा की सात महिलाओं को विदुषी रत्न से सम्मानित किया गया।

मालपुरा. प्राज्ञ महिला मण्डल की ओर से गुरुवार को केकड़ी में आयोजित समारोह में मालपुरा की सात महिलाओं को विदुषी रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह में प्राज्ञ महिला मण्डल के सलाहकार उमराव मल बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्म के साथ धर्म जुड़ा हुआ है महिलाओं को हमेशा धार्मिक क्षेत्र की गतिविधियों में आगे रहना चाहिए।

संरक्षक भंवरी देवी चौधरी, कार्याध्यक्ष मैना सोनी, मंत्री प्रकाश बाई पोखरना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष अरविन्द नाहटा, संरक्षक प्रोफेसर ज्ञानचंद सुराणा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद बोरदिया सहित अतिथियों ने प्रियंका सिंघी, शीला सिंघी, मैना देवी, सुमित्रा सिंघी, अनुराधा मेड़तवाल, सरोज सिंघी व आशा सकलेचा को विदुषी रत्न से सम्मानित किया गया।


गणगौर महोत्सव पर हुई कई प्रतियोगिताएं
मालपुरा. माहेश्वरी प्रगति महिला मण्डल की ओर से गणगौर महोत्सव आयोजित किया गया।कार्यक्रम मेंं मिसेज गणगौर व झेल प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 वर्ष के कम उम्र के वर्ग में सोनम प्रथम, 40 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में सुनीता झंवर प्रथम, अधिक उम्र की गणगौर में चम्पा बिड़ला प्रथम रही। झेल सजाओ में प्रथम प्रियंका रही।

अध्यक्ष मनीषा बागला ने बताया कि ललिता, सीमा, नेहा , अनुष्का, रेखा, सोनम, प्रीति, प्रियंका ा, जूली काबरा व रीना सहित समाज की 11 महिलाओं का उद्यापन कार्यक्रम हुआ, जिसमें 225 महिलाओं ने भाग लिया।


आचार्य इन्द्रनंदी का निवाई में मंगल प्रवेश हुआ
निवाई . रजवास में गुरुवार को आचार्य इन्द्र नंदी का बैण्ड-बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान आचार्यो का आहार का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महावीर प्रसाद जैन, रामपाल चवरिया, महेन्द्र चवरिया, सुरेश पाटनी, नवरत्न टोंग्या, गोपाल लाल जैन, जयकुमार जैन, त्रिलोक जैन, सुशील छाबड़ा, सागर जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान सुशील छाबडा द्वारा शांतिधारा द्वारा की गई।

उपाध्यक्ष सुरेश चंद छाबड़ा, पारस छाबड़ा, तिलोक बाकलीवाल, सुशील जैन, सपना जैन, बिना जैन, मुन्ना देवी जैन सहित कई श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की। आचार्य का निवाई में शुक्रवार को मंगल प्रवेश होगा।