25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए किया जागरुक

Sanitation Campaign: देवली आरटीसी परिसर में ट्रेनिंग ले रही महिला जेल प्रहरी व पुलिस के जवानों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 4 Oct 2019, 5:32 PM IST

महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए किया जागरुक

महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए किया जागरुक

देवली. सीआइएसएफ के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आरटीसी परिसर में ट्रेनिंग ले रही महिला जेल प्रहरी व पुलिस के जवानों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई की। उक्त अभियान सीआईएसएफ के डीआइजी दिग्विजय सिंह के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्र्मियों ने कूडा-करकट व प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं को एकत्र कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया।

read more:Ramleela 2019 : राम वनवास प्रसंग पर दर्शकों की आंखों से बहने लगी अश्रुधारा- देखें वीडियो

इस दौरान उपकमाण्डेंट नवीन कुमार, सहायक कमाण्डेंट अनिता दलाल, जगराम मीणा, शुभम मिश्रा, हरभजन लाल मीणा व हनुमान सिंह समेत अधिकारी व जवान उपस्थित थे। इसी तरह सीआईएसएफ की 6 वीं व 9 वीं रिजर्व बटालियन में भी कमाण्डेंट बी.आर. ढाका की अगुवाई में जवानों ने सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेंट महावीर सिंह, अरुण कुमार, एन. श्रीधरन, टी.एस. ठाकरे समेत अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

read more:शाही लवाजमें व ठाठ-बाठ के साथ निकली रामबारात, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

कोबरा सांप निकलने से मची अफरा-तफरी
देवली.क्षेत्र के पनवाड़ गांव में गुरुवार दोपहर एक ग्रामीण के मकान में कोबरा सांप निकल जाने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर देवली से पहुंची सेव द स्नैक टीम के सदस्यों ने कोबरा पर काबू में लिया।

ग्रामीणों ने बताया है कि उक्त सांप मुकेश माली के घर में निकला। ग्रामीणों के कोलाहल से सांप ने भी भागने की कोशिश की। सूचना पर सेव द स्नैक टीम देवली के सदस्य लोकेंद्र चौधरी, वेदप्रकाश व शादाब रिजवी ने पहुंचकर काबरा को काबू में किया तथा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।