3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैठक में एकजुट होकर समाज के विकास के लिए संगठित रहकर कार्य करने पर दिया बल

बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:34 AM IST

 बैठक

मालपुरा. श्रीदेवनारायण गुर्जर विकास परिषद ट्रस्ट डिग्गी की बैठक गुर्जर धर्मशाला डिग्गी में हुई।

मालपुरा. श्रीदेवनारायण गुर्जर विकास परिषद ट्रस्ट डिग्गी की बैठक गुर्जर धर्मशाला डिग्गी में हुई। बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना है। जगदीश चांदना ने कहा कि गुर्जर समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए संगठित रहकर कार्य करना है।

बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आमसभा में सर्वसम्मति से श्री देवनारायण गुर्जर विकास परिषद ट्रस्ट डिग्गी कि नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, उपाध्यक्ष बच्छराज गुर्जर, महामंत्री जगदीश चांदना, कोषाध्यक्ष छोगालाल गुर्जर, संगठन मंत्री आशाराम डोई, माधु गुर्जर, कालू गुर्जर, राजाराम गुंजा, भंवरलाल, नाथू गुंजल को सदस्य बनाया गया। बैठक में भादुराम गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश गुर्जर, रामलाल गुर्जर सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।


13 को होगा प्रदर्शन

मालपुरा. खाण्डल समाज सेवा सदन नवीन मंडी में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें ब्राह्मण समाज ने 13 दिसम्बर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने विगत दिनों भांसू में हुए हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया।

वक्ताओं ने हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए अन्य समाजों से भी पीडि़त परिवार के समर्थन में आने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 दिसम्बर को सर्वसमाज की ओर से उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की जाएगी।

बैठक में पीडि़त परिवार के सीताराम, नरेन्द्र, संध्या सहित अमर चंद मुंशी, संजय दगोलिया, पुरूषोत्तम शर्मा, नन्दकिशोर श्रोत्रिय, रमेश चंद, मूलचंद पारीक, सुरेश शर्मा, रामजीलाल शर्मा, मणिशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।


समस्याओं पर चर्चा
टोंक. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की बैठक जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इस मौके पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एरियर का नगद भुगतान करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की गई।

बैठक में धनसिंह राजावत, प्रमोद स्वर्णकार, नवलकिशोर पारीक, आरिफ महमूद, कैलाश शर्मा, गंगादान, शिशुपाल, रिजवान आदि शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।