आप शरीर से संतुष्ट है तो आपका शरीर परमार्थ रूपी हो गया, तुम्हें ऐसा लगे की में स्वयं पूर्ण हूं, मेरे में गंध नहीं है मुझे किसी भी वस्तु की जरूरत नहीं है। में इतना सुन्दर हूं कि दूसरे का सौन्दर्य देखने की जरूरत नहीं है, तो समझ लेना परमार्थ मिल गया। सुधासागर पब्लिक स्कूल के श्रवण कोठारी, मंदिर समिति अध्यक्ष नेमीचन्द जैन ने बताया कि प्रवचन के बाद हुई मुनि सुधासागर ससंध की आहारचर्या मंगल-गीतों व गुरुदेव के जयकारों के बीच सम्पन होने के बाद मुनि सामायिक (ध्यान) कक्ष में चले गए। मंदिर समिति के चन्द्रप्रकाश हरसोरा, मुकेश ठग ने बताया कि इसके बाद राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने श्रीफल भेंट कर मुनि सुधासागर का आर्शीवाद लिया।