अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ जब बीसलपुर बांध के गेट लगातार दो मानसून सीजन में खोले गए। मौजूदा मानसून सीजन में बीसलपुर बांध में तेजी से जल भराव हो रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो इस बार बांध के गेट जुलाई में ही खोलने पड़ सकते हैं, जो अब तक अगस्त या सितंबर में खोले जाते थे।