14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा (बीएस) येदियुरप्पा दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरा हैं। येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। येदियुरप्पा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। येदियुरप्पा कर्नाटक विधानसभा के सदस्य हैं। शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर आए हैं। येदियुरप्पा का जन्म 27 फ़रवरी 1943 को मांड्या ज़िले के बूकनाकेरे गांव में हुआ था। आरएसएस के निष्ठावान स्वयंसेवक रहे 75 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा ने सरकारी क्लर्क की नौकरी भी की थी। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन हाल ही में उनको क्लीनचीट मिल गई है।