28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-यूएई के बीच आज से शुरू हुईं उड़ानें, ये हैं नई गाइडलाइन

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कई उड़ानों को आज से शुरू कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 7 Aug 2021, 11:34 AM IST

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लंबे वक्त से बंद भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच की कई उड़ानों को आज (7 अगस्त) से शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी यूएई ने भारत पर लगाए यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह से नहीं हटाया है। मतलब साफ है कि किसी को भी यूएई के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। यूएई द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक केवल संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक और भारत से आने वाले यात्रियों को अब संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! UAE में काम करने वाले लाखों भारतीयों और उनकेे परिवारों को मिलेगी नागरिकता

यूएई ने जारी की नई गाइडलाइन
दरअसल, भारत में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने भारत पर पूर्ण रूप से यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। अब जब देश में कोरोना मामलों में कमी हुई तो यूएई ने कई उड़ानों को आज (7 अगस्त) से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए कई कोरोना प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। यूएई द्वारा जारी यात्रा दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन भारतीयों के पास निवासी वीजा है और जिन्हें यूएई में पूरी तरह से टीका लगाया गया है और दूसरी खुराक के बाद 14 दिन पूरे कर लिए गए हैं, उन्हें या तो जीडीआरएफए (सामान्य निदेशालय) के साथ पंजीकरण की स्वीकृति पर यूएई में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी।

यूएई के नेशनल इमरजेंसी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने एक ट्वीट कहा कि इन श्रेणियों में वैध रेजिडेंसी परमिट वाले लोग शामिल हैं, जिन्होंने यूएई में पूर्ण टीकाकरण खुराक प्राप्त किया है और दूसरी खुराक प्राप्त करने के 14 दिन बीत चुके हैं। इसके साथ ही जिनके पास जीडीआरएफए द्वारा स्वीकृत टीकाकरण प्रमाण पत्र है, उन्हें यूएई में प्रवेश की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें: भारत में बेलगाम हुआ कोरोना, UAE ने भारतीय यात्रियों पर लगाई 10 दिन की रोक

ट्रैकिंग रिस्टबैंड पहनना अनिवार्य
अबू धाबी में सभी यात्रियों को 10 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से सेल्फ क्वारंटीन में रहना होगा। इसके अलावा यात्रियों को क्वारंटीन अवधि के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया चिकित्सकीय रूप से अनुमोदित ट्रैकिंग रिस्टबैंड पहनना होगा।

गौरतलब है कि यूएई ने कोरोना महामारी के बीच भारत सहित छह देशों के यात्रियों के लिए और देश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कुछ हद तक प्रतिबंध हटा दिया है। बता दें कि यूएई ने भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा पर लगे यात्रा प्रतिबंध को भी हटा दिया है।