Trip to Assam: वेकेशन के लिए असम बेहतरीन, यहां मुस्कुराता है नेचर
नई दिल्लीPublished: Mar 04, 2023 08:52:12 am
Dive into the lap of nature in Assam: इस बार अपना वेकेशन प्लान करें तो प्लानिंग की स्टेरिंग व्हील देश के उत्तर पूर्वी भाग की ओर घुमा लें और खो जाएं असम की खूबसूरत आबो हवा में। शहर के शोर से दूर नेचर, एडवेंचर, वाइल्डलाइफ, हिस्ट्री और कल्चर से लबरेज यह स्टेट कई लैंडस्केप से सराबोर है। इस राज्य को अपनी मस्ट विजिट बकेट लिस्ट में शामिल कर लीजिये।


नेचर, हिस्ट्री और कल्चर से लबरेज असम...
Unfurl the treasure of Assam : असम का नाम सुनते ही चाय के खेत और वहां की भीनी भीनी खुशबू का नजारा आंखों के सामने आ जाता है। यहां का जोरहाट शहर चाय के लिए फेमस है और यह 'टी कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' भी माना जाता है। एक और जहां चाय के बागान अपनी हरी चादर फैलाये है वहीं दूसरी ओर विशाल ब्रह्मपुत्र नदी पूरे राज्य से होकर बहती है। लेकिन क्या आप जानते है की अनेक चाय के बागानों वाला यह राज्य नेचर के खजाने के अलावा हिस्ट्री और कल्चर में भी रिच है। इंडिया का यह उत्तर पूर्वी राज्य ब्रह्मपुत्र नदी से झील और झरनो तक, घने जंगलों से पहाड़ों तक, चाय के बागानों के से लेकर रबर के बागान तक और काजीरंगा नेशनल पार्क से पौराणिक मंदिर तक कई रंगों में रंगा है। इसी तरह यहां वाइल्डलाइफ, बर्डस, फारेस्ट और कल्चर सभी एक धागे में बड़ी सुंदरता से पिरोये हुए हैं।