नई दिल्ली। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी खूबसूरती और उनके काम की वजह से श्वेता ने अपनी पहचान इंडस्ट्री में बनाई है। श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता ने पहले पति राजा चौधरी से तलाक लेकर टीवी एक्टर अभिनव कोहली संग शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। श्वेता को लेकर अभिनव कोहली का नया स्टेटमेंट सामने आया है। जिसमें उन्होंने श्वेता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।