2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यास लगने पर जब Abhinav Shukla को करनी पड़ी ऐसी हरकत, फैंस के आ गए ऐसे Comments

इन दिनों ये कपल हिमाचल की वादियों की सैर कर रहा है। यहां स्पीति वैली से अभिनव शुक्ला ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को बता रहे हैं कि जब आप घूमने निकले और पास में पानी ना हो तो क्या करना चाहिए। दरअसल इसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में बर्फ को खाने का बहाना निकाला है, जिस पर फैंस हस भी रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 4 Dec 2021, 11:58 PM IST

rubina_abhinav.png

Rubina Dilaik and Abhinav Shukla

टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक टीवी के मशहूर कपल में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपने ट्रेवल के वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दे कि रूबीना दिलैक की बहन भी पॉपुलर यू-ट्यूबर हैं जिसके चैनल पर भी दोनों बहुत आसानी से दिखाई देते हैं। बिग बॉस से ही दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बता दें रूबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 की विनर रही हैं। इसके चलते दोनों को लोग बेहद पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ेंः Punjab से निकलते ही बदल गए Kangana Ranaut के तेवर, Post में लिख दी ये बात

इन दिनों ये कपल हिमाचल की वादियों की सैर कर रहा है। आए दिन ये सेलिब्रिटी कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और उन्हें पल- पल का अपडेट भी देते रहते हैं। इस कड़ी में यहां स्पीति वैली से अभिनव शुक्ला ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को बता रहे हैं कि जब आप घूमने निकले और पास में पानी ना हो तो क्या करना चाहिए। दरअसल इसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में बर्फ को खाने का बहाना निकाला है, जिस पर फैंस हस भी रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए अभिनव शुक्ला ने कैप्शन में लिखा- 'जब आपको प्यास लगी हो तो आप बर्फ खाएं.' इसके साथ ही हैशटैग का इस्तेमाल कर अभिनव शुक्ला , रुबीना दिलैक और स्पीति लिखा। इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि वहां जमकर बर्फबारी हो रही है। दोनों ने खुद को कपड़ों से फुल ढका हुआ है, इससे आप वहां के तापमान का अंदाजा लगा सकते हैं। इसी दौरान अभिनव रेलिंग पर गिरी बर्फ को उठाते हैं और खा लेते हैं। इसके बाद रुबीना कैमरे में आती हैं और रेलिंग पर गिरी बर्फ को साफ करने लगती हैं।

यह भी पढ़ेंः जब पापा ने Ayush Sharma की पहली Salary के साथ किया था ऐसा काम, शेयर किया मजेदार किस्सा


बता दें कि रूबीना दिलैक ने बिग बॉस में खूब तहलका मचाया था। यहां उनके पति के साथ उनके कई झगड़े भी दर्शकों ने देखे। नौबत दोनों के सेप्रेशन तक आ गई थी। हालांकि सीजन खत्म होने तक दोनों की डोर काफी सुलझती हुई दिखाई दी थी। शो में एक वक्त ऐसा था जब रूबीना की घर के लगभग हर सदस्य से अनबन थी। शो में आने वाला हर गेस्ट भी उनके व्यवहार पर टिप्पणी करके जाता था। बावजूद इसके उन्होंने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

यहां देखिए वह वीडियो-