16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मशहूर टीवी एक्टर को चढ़ा ​’खिलजी’ का बुखार, हूबहू नजर आए रणवीर सिंह की तरह

रवि दुबे 'खिलजी' के रूप में नजर आ रहे हैं। वह हूबहू रणवीर की तरह नजर आ रहे हैं, जिस लुक में रणवीर फिल्म में नजर आ रहे थे।
2 min read
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

May 21, 2018

ravi dubey

ravi dubey

बॉलीवुड में डिफरेंट रोल निभाने के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह हर रोल में खुद को बखूबी ढालना जानते हैं। रणवीर का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला रोल 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का रहा है। इन दिनों उनका ये किरदार एक फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। इस दफा यह रणवीर सिंह के चलते नहीं, बल्कि एक नए 'खिलजी' के चलते हो रहा है, जिसे यूजर्स खूब पसंद भी कर रहे हैं।

नए खिलजी के रूप में नजर आ रहे रवि दुबे:
बता दें कि छोटो पर्दे के मशहूर एक्टर रवि दुबे 'खिलजी' के रूप में नजर आ रहे हैं। वह हूबहू रणवीर की तरह नजर आ रहे हैं, जिस लुक में रणवीर फिल्म में नजर आ रहे थे। एक बार को उन्हें देख कोई भी धोखा खा सकता है कि वह रणवीर ही हैं। यहीं नहीं उनकी फोटो को देखकर कई फैंस ने यही समझा कि वह रवि नहीं बल्कि रणवीर सिंह ही हैं।

शो के प्रोमो के लिए दिया 'खिलजी' का लुक:
एक्टर रवि दुबे एक बार फिर एक नए शो के साथ टीवी पर आने वाले हैं। उनके अपकमिंग शो का नाम 'सबसे स्मार्ट कौन?' है। इसी शो के प्रोमो के लिए रवि को मेकर्स ने 'खिलजी' का लुक दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि उनका ये नया शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

इन शोज में आ चुके हैं नजर:
जैसा कि ये बात सभी जानते हैं कि रवि दुबे टीवी का जाना माना चहेरा है। वह स्टार प्लस के रियरिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ सीजन 2 को भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'जमाई राजा' सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। वहीं अब वह फिल्म ‘3Dev’से फिल्मों में भी डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में केके मेनन, करण सिंह ग्रोवर और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे।