23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Dipika Kakkar ने सुनाई गुड न्यूज़, पति शोएब इब्राहिम ने घर में रखी जबरदस्त पार्टी

एक्ट्रेस Neha Kakkar के यूट्यूब चैनल पर हुए 1 मिलियन सब्सक्राइबर यूट्यूब की तरफ से अभिनेत्री को मिला गोल्डन बटन पति Shoaib Ibrahim ने दी शानदार पार्टी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 26 Oct 2020, 4:09 PM IST

Actress Deepika Kakkar Got Her Golden Button From Youtube

Actress Deepika Kakkar Got Her Golden Button From Youtube

नई दिल्ली। कोरोनावायरस की वजह से शूटिंग काफी लंबे समय तक बंद रही। ऐसे में सभी सेलेब्स घर में ही कैद होकर रह गए थे। इस दौरान देखा गया कि सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हो गए। हैरानी की बात यह भी रही कि जो अभिनेत्रियां या अभिनेता सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते थे। वह भी लॉकडाउन के दौरान काफी एक्टिव हो गए। कभी को परिवार संग फनी वीडियो डालता, तो कभी कोई अपने जमाने को याद कर अपनी फिल्मों के दौरान ली गई अनदेखी तस्वीरों अपने फैंस संग शेयर करता। कई अभिनेत्रियों ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए अपनी फैमिली प्लानिंग को भी आगे बढ़ाया। इस बीच टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़न इब्राहिम ने भी लोगों को गुड न्यूज दे ही दी।

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने एक यूट्यूब चैनल ओपन किया था। जिसमें वह लोगों को खाना बनाने की टिप्स, कपड़ों, मेकअप और घर में वह अपना समय पति और एक्टर शोएब इब्राहिम संग कैसे बितातीं हैं। इनकी वीडियो बनाकर पोस्ट किया करती थीं। दर्शकों को भी वीडियो में दीपिका की असल लाइफ देखने में काफी मज़ा आने लगा और देखते ही देखते अभिनेत्री का यूट्यूब चैनल सुपरहिट हो गया। कुछ समय पहले ही उन्हें यूट्यूब की तरफ से गोल्डन बटन भी दिया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा-"यूट्यूब पर 1 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर गोल्ड प्ले बटन रिवॉर्ट मिला है। मेरे पास शब्द नहीं हैं कहने को। बस इतना कहूंगी दिल से आप सभी को शुक्रिया।" यह देख उनके फैंस भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गोल्डन बटन के मिलने पर उनके पति शोएब उनके लिए काफी खुश होते हुए दिखाई दिए और उन्होंने उनके लिए एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया। उन्होंने पूरे घर को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में सजाया। इस खुशी के मौके पर शोएब ने दीपिका संग एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इब्राहिम परिवार का पहला गोल्डन बटन। उन्होंने पोस्ट में सभी लोगों का शुक्रियाअदा भी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें दीपिका पर बेहद ही गर्व है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि दीपिका जो भी करती हैं वह बहुत मेहनत और दिल से करती हैं।

यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ बदल दिया ड्रेसिंग सेंस,एक रंग में रंगा नजर आया कपल

आपको बता दें अभिनेता शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की मुलाकात उनके शो 'ससुराल सिमर का' में ही हुई थी। इस शो में दोनों ही एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए थे। रील लाइफ में कपल की भूमिका निभाते हुए दोनों ने रियल लाइफ में भी एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शोएब से शादी करने के लिए दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपनाया है। शोएब संग उनकी दूसरी शादी है।