नई दिल्ली। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर तेजी से छलांग लगाने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज करियर के सातवें मुकाम पर हैं। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता से अपनी पहचान बनाने वाली हिना आज इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम बना चुकी हैं। एक्टिंग से लेकर अपने स्टाइल स्टेंटमेंट को लेकर वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची हिना खान नए अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने अपने न्यू लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो चला है।