Veena Kapoor Murder: टीवी इंडस्ट्री के जानी-मानी और दिग्गज एक्ट्रेस वीणा कपूर (Veena Kapoor) को लेकर एक बड़ी और दिल देहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की उनके घर में हत्या कर दी गई है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस के बेटे ने ही की है। जी हां.. एक्ट्रेस के बेटे ने अपनी मां पर बेसबॉल के बैट से हमला किया, जिसके बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने अपनी मां की लाश को एक डिब्बे में छुपाकर जंगल में फेंक दिया। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं कि कोई बेटा ऐसा कैसे कर सकता है?