नेहा ने कहा, 'मैं तो उनके लिए उसी दिन से विलेन हूं जब से उनकी मेंटल स्ट्रेंथ पर बोल दिया। श्री से लोग घर में क्यों डरते हैं मुझे अब तक पता नहीं चला। उनके साथ पंगा लेना है तो एक तरीका है उनको कुछ बस बोल दो, बस फिर आपकी खैर नहीं।' नेहा ने कहा, 'मैं आज भी मानती हूं कि उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ की जरूरत है। वो दिन में 10 बार बोलते हैं मुझे घर जाना है।घर में सब लोग श्री के बारे में बातें करते हैं लेकिन समझ नहीं आता कोई उनसे शिकायत क्यों नहीं करता है। मैं अकेली हूं जो उनके खिलाफ बोलती रही, लेकिन घर में सब लोग ऐसी बातें करते हैं।' नेहा ने कहा, 'कई बार तो दीपिका पर भी गुस्सा और तरस दोनों आया। वो श्री की मां क्यों बन रही होती हैं। उन्हें तो बच्चों की तरह संभालना पड़ता है।'