
Amitabh bachchan
'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान महानायक ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला। दरअसल उन्हें 'KBC' के दौरान एक गंभरी बीमारी हो चुकी है। इस बात का खुलासा उन्होंने शो के दौरान किया। दरअसल 'केबीसी' पर अहमदाबाद से आईं काजल पटेल जब फास्टेस्ट फिंगर खेलकर हॉट सीट पर पहंंची तो सवालों का सिलसिला शुरू हुआ।
6 लाख 40 हजार रुपए जीती:
अहमदाबाद की काजल से शो के दौरान अमिताभ ने कई सवाल पूछे। हालांकि वह ज्यादा रकम नहीं जीत सकीं। वह केवल 6 लाख 40 हजार रुपए ही जीत सकीं। इन सवालों के दौरान एक ऐसा सवाल आया कि अमिताभ ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।
अमिताभ को हुई थी यह गंभीर बीमारी:
दरअसल शो के दौरान टीबी से जुड़ा एक सवाल आया, जिसके बाद अमिताभ ने खुलासा करते हुए बताया कि वो भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में केबीसी की शुरुआत के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें रीढ़ की हड्डी का टीबी है। जिसके बाद उन्होंने उसका वक्त रहते उपचार कराया और अब वो ठीक हैं।
बहुत मुश्किल दौर था:
अमिताभ ने बताया कि वह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था। उन्होंने बताया कि जब उनके दर्द होता था तो पहले उन्हें लगा कि यह कुर्सी पर बैठने की वजह से है लेकिन जब उन्हें इसकी असलीयत पता चली तो उन्होंने इसका उपचार करवाया, दवाईयां ली और आराम किया।
समाज में फैला रहे जागरूकता:
अमिताभ ने कहा कि जब उनका इस बीमारी से सामना हुआ था तो उन्होंने ठान ली थी कि वह इस बीमारी के खिलाफ समाज के साथ मिलकर लड़ेगे और जागरूकता फैलाएंगे।
उन्होंने कहा, 'मैं सभी से इस विषय पर बात करता हूं।'
Published on:
22 Nov 2018, 1:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.