5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अभिनेत्री ने इंटीमेट सीन करने से किया इंकार, यह है वजह!

कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Nov 2018, 7:20 PM IST

Additi gupta

Additi gupta

टीवी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो कि शादी से पहले बोल्ड सीन देती थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने इस तरह के सीन से दूरी बना ली। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल अभिनेत्री अदिति गुप्ता ने इंटीमेट और रोमांटिक सीन देने से इंकार कर दिया है।

जल्द कर सकती हैं सगाई:
बता दें कि टीवी अभिनेत्री अदिति गुप्ता पिछले कुछ समय से कबीर चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अदिति की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। अदिति पहले से ही बहुत प्रोटेक्टिव हैं और कबीर के साथ अपने जुड़ाव को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

रोमांटिक सीन करने से किया इंकार:
रिपोर्ट्स के अनुसार अदिति अपनी सगाई के बाद से स्क्रीन पर रोमांटिक सीन करने से बच रही है। फिलहाल वह 'कालभैरव रहस्य 2' में गौतम रोडे के अपोजिट नजर आ रही हैं। इस शो में एक रोमांटिक सीन था जिसमें गौतम रोडे और अदिति गुप्ता को इंटीमेट होना था लेकिन अदिति ने इस सीन को करने से मना कर दिया क्योंकि वह शॉट देने में सहज नहीं थीं।

रोमांटिक सीन देने में हुईं असहज:
रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई के बाद से अदिति गुप्ता सीन को लेकर बेहद चूजी हो गई हैं। अपने वर्तमान शो 'कालभैरव रहस्य 2' के लिए शूटिंग करते समय अदिति को कुछ रोमांटिक सीन करने थे लेकिन उन्होंने असहज होने का हवाला देकर सीन करने से मना कर दिया।