1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फेमस टीवी एक्टर के साथ सेट पर हुआ कुछ ऐसा, खो दी अपनी आवाज

वे अपनी आवाज और गला ठीक करने के लिए गर्म पानी पी रहे हैं और दवा भी ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification
gautam rode

gautam rode

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौतम रोडे ने दो साल बाद टीवी शो 'काल भैरव रहस्य 2' के जरिए वापसी की है। इय शो की शूटिंग के दौरान गौतम के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी। दरअसल गौतम इस शो में 'वीर' का किरदार निभा रहे हैं। उनको शूटिंग केे दौरान एक सीन केे लिए जोर से बोलना और चिल्लाना था। जोर से चिल्लाने की वजह से उनका गला खराब हो गया और उनकी आवाज बंद हो गई। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने शूटिंग बंद नहीं की।

निर्माताओं ने फर्जी शूट पर जोर दिया था:
इस बारे में गौतम ने कहा, 'शूटिंग के दौरान मुझे बहुत तेज चिल्लाना था। शो के निर्माताओं ने फर्जी शूट पर जोर दिया था लेकिन मैं हमेशा इस प्रकार से किरदार निभाने में विश्वास रखता हूं, जो वास्तविक और विश्वसनीय लगे। ऐसे में मैंने इसे असल में करने का फैसला लिया।'

आवाज ठीक करने के लिए दवा ले रहे:
गौतम का कहना है कि ऐसे किरदार निभाने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन यह काम का हिस्सा है। उनका कहना है कि वे अपनी आवाज और गला ठीक करने के लिए गर्म पानी पी रहे हैं और दवा भी ले रहे हैं।

Story Loader