8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anupama 21th June 2021 Written Updates: काव्या की नई नौकरानी की घर में हुई एंट्री, गीता बाई के तेवर से हिला पूरा शाह परिवार

काव्या ने घर में गीता बाई नाम की नौकरानी को रख लिया है। जो स्वभाव से काफी चालक है। गीता बाई के घर में आते ही ड्रामा काफी बढ़ गया है। जानिए आज रात 'अनुपमा शो के लेटेस्ट एपिसोड में किया दिलचस्प होने वाला है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 Jun 2021, 10:24 AM IST

Anupama 21th June 2021 Written Updates Kavya's New Maid Geeta Bai

Anupama 21th June 2021 Written Updates Kavya's New Maid Geeta Bai

नई दिल्ली। 'अनुपमा शो' में एक नए किरदार की एंट्री हो चुकी है। जिसका नाम गीता बाई है। गीता बाई शाह परिवार की नई नौकरानी है। जिसे काव्या ने बुलाया है। गीता बाई काफी चालक है और काव्या की हर बात मानती है। बॉ गीता बाई पर नज़र रखती है वहीं उसकी बदतमीजी पर उसे खूब ताने सुनाती है। घर में गीता बाई के आने से हलचल शुरू हो गई है और शो अनुपमा में ड्रामे का डोज और भी बढ़ गया है। जानिए क्या होगा आज के लेटेस्ट एपिसोड में।

घर में आई काव्या की नौकरानी

काव्या घर में नौकरानी ले आई है। जिसका नाम गीता बाई है। गीता और उसके नखरे देख पूरा परिवार काफी हैरान है। वहीं नौकरानी के तेवर देखने के बाद बॉ काफी परेशान हैं। चार कपड़े धोने के लिए काव्या की नौकरानी पूरा सर्फ का डिब्बा डाल देती है। जिसे देख बॉ भड़क जाती है और उसे समझाती है कि ऐसे काम करना है। जिसे सुनकर नौकरानी भड़क जाती है और कहती है कि बॉ को वो झेल नहीं सकती है। इसलिए उसे काव्या से बात करनी होगी।

समर-नंदनी का प्लान

समर और नंदनी अनुपमा की डांस की क्लास खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच समर-नंदनी बात करते हैं और समर कहता है कि वो सोच रहा था कि वो मां अनुपमा से शादी की बात करें। लेकिन बाबू जी के फैसले की वजह से हालत अजीब हो गए हैं। समर नंदनी को कहता है कि वो चाहता है कि एक नया घर ले और उस घर में वो और उसका पूरा परिवार रहे। जिसके बाद काव्या से पूरा परिवार दूर रह पाएगा।

यह भी पढें- Anupama 18th June 2021 Written Updates: काव्या के तेवर देख परेशान हुआ वनराज, नौकरानी को लेकर घर में हुआ जमकर हंगामा

गीता बाई की चुगली

शाह परिवार में आई गीता बाई काफी चालक है। वो कपड़े सोखते हुए फोन पर बताती है कि घर में दो बीवियां साथ में रहती हैं। जिसे देख वो काफी हैरान है। गीता बाई फोन पर कहती है कि अनुपमा कामकाज में काफी तेज है। वहीं काव्या को आईब्रो बनाने से ही फुसरत नहीं है। ये बात अनुपमा सुन लेती है और गीता को समझाती है। फिर अनुपमा बॉ को भी समझाती हैं।

वनराज को मिली नई नौकरी

वनराज नौकरी की तलाश में है, लेकिन उम्र के चलते हर कंपनी उसे रिजेक्ट कर देती है। नौकरी की खोज कर वनराज ये बात अपने दोस्त को बताता है। जिसे सुनकर उनका दोस्त उन्हें कहता है कि वो एक नया कैफे खोल रहा है। उसमें वो मार्किटिंग मैनेजर का काम कर सकता है। वनराज का दोस्त उसे समझाते हुए कहता है कि एक बार जिंदगी में कुछ अलग करना पड़ता है। जिसे सुनकर वनराज खुश हो जाता है।

अनुपमा बॉ-बाबू जी हुए खुश

वनराज घर लौटता है और नौकरी की बात बॉ-बाबू जी को बताता है। वहीं अनुपमा भी खड़ी होती है। ये बात सुनकर सभी काफी खुश हो जाते हैं। वनराज बाबू जी से पूछता है कि उन्हें क्या लगता है? तो बाबू जी कहते हैं कि काफी समय बाद चेहरे पर इतनी अच्छी मुस्कुान देखी है। तो उसे ये जॉब करनी चाहिए। ये बात सुनकर अनुपमा मंदिर में दीया जला देती है।

यह भी पढ़ें- Anupama 17th June 2021 Written Updates: वनराज से अलग होते ही 'अनुपमा' ने बदला अपना नाम, बनाने जा रही हैं अपनी नई पहचान

काव्या का घमंड

काव्या ऑफिस से लौटती है और टेबल पर पैर रख देती है। काव्या की ये हरकत देख बॉ और अनुपमा हैरान हो जाते हैं। बॉ काव्या को बताती है कि कैसे उसकी नौकरानी ने उनके साथ बर्ताव किया। ये सुनकर काव्या भड़क उठती है और बॉ-अनुपमा पर ही चिल्लाने लगती है। काव्या अनुपमा पर आरोप लगाती है कि वो जान-बूझकर ऐसा कर रही है ताकि वो वनराज को उनसे छीन सके। जिसके बाद अनुपमा जवाब देती है कि ये काम वही कर सकती है। हर कोई उसके जैसा नहीं होता।

( Pre- घर में काव्या की नौकरानी गीता बाई की एंट्री हो चुकी है। जिसके बाद से शाह परिवार की परेशानियां दुगुनी हो गई है। वनराज को नई नौकरी करने का ऑफर मिल गया है। जिसे लेकर वो काफी खुश है।)