scriptAnupama 29th March Written Updates: अनुपमा ने वनराज को होली पर लगाया रंग | anupama 29th march written update holi celebration anupama color vanra | Patrika News

Anupama 29th March Written Updates: अनुपमा ने वनराज को होली पर लगाया रंग

Published: Mar 29, 2021 09:10:00 pm

Submitted by:

Neha Gupta

टीवी के टॉप सीरियल्स में से एक ‘अनुपमा’ में इन दिनों होली स्पेशल एपिसोड दिखाया जा रहा है। जहां काव्या, वनराज को रंग लगाने का प्लान बना रही है लेकिन इसका बिल्कुल उल्टा हो गया। वनराज को अनुपमा रंग लगा देती है और काव्या शॉक्ड रह जाती है। पढ़िए 29 मार्च के एपिसोड का पूरा अपडेट।

Anupamaa serial

Anupamaa

नई दिल्ली | छोटे पर्दे का सुपरहिट शो अनुपमा दर्शकों का काफी पसंद आता है। इन दिनों अनुपमा सीरियल में होली स्पेशल एपिसोड दिखाया जा रहा है। वनराज सोचता है कि अनुपमा उसके लिए खाना लेकर क्यों नहीं आई। वो सोचता है कि शायद वो होली का सेलिब्रेशन इंजॉए कर रही होगी लेकिन उसे खाना कौन देगा। वनराज सोचता है कि बाहर जाकर वो खुद बाहर जाकर खाना ले आए लेकिन उसके मन में ये ख्याल भी आता है कि अगर किसी ने उसे देख लिया और रंग लगा दिया तो क्या होगा। अनुपमा भांग के नशे में सीढ़ियों की तरफ चढ़ती है। राखी अपनी दोस्त के साथ मिलकर वीकेंड का प्लान बनाती है।

नशे की हालत में वनराज के पास पहुंची अनुपमा

सीढ़ियों के सहारे अनुपमा नशे की हालत में वनराज के रूम तक पहुंचती है और खिड़की से उसके कमरे में पहुंच जाती है। वनराज शॉक्ड हो जाता है और पूछता है कि उसने क्या पिया है? वो हंसती है। तोशू किंजल को चिढ़ाने के लिए लड़कियों के साथ डांस करता। सब डांस कर रहे होते हैं। उधर नंदिनी देखती है कि उसकी स्लीपर टूट गई है और वो जाने वाली होती है। तभी समर उससे कहता है कि वो भी उसके साथ चलेगा। नंदिनी कहती है कि हिम्मत भी मत करना और मुस्कुरा देती है।

ये भी पढ़े- Holi 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया होली का त्योहार, रंग में सराबोर दिखें तैमूर अली खान

वनराज को रंग लगाने की अनुपमा की कोशिश

वनराज अनुपमा को बैठाता है और उसे पानी पिलाने की कोशिश करता है लेकिन वो मना कर देती है और चली जाती है। नंदिनी अपने घर चली जाती है। समर के दुश्मन भी उसके पीछे-पीछे जाते हैं और घर में घुस जाते हैं। तोशू और बापूजी अनुपमा के बारे में पूछते हैं। किंजल कहती है कि वो उसे कॉल करेगी। बा कहती है कि वो जो कर रही है उसे करने दो। काव्या सोचती है कि अगर अनुपमा वनराज के पास रंग लगाने के लिए चली गई होगी। वो सोचती है कि सिर्फ वही उसे रंग लगाएगी। अनुपमा रंग लेकर आती है। वनराज परेशान हो जाता है। अनुपमा हंसती है और नशे में कहती है कि घर में एक लंबा आदमी है जो अपने चेहरे पर कलर नहीं लगाता है। वो उसे रंग लगाना चाहती है जो उसी की तरह दिखता है।

नंदिनी को नुकसान पहुंचाने पहुंचे दुश्मन

नंदिनी समर के दुश्मनों से कहती है कि वो उसके घर में क्या कर रहे हैं। वो उसे ये कहकर डराते हैं कि काला रंग उसके चेहरे पर लगाने आए हैं। नंदिनी उन्हें चेतावनी देती है और उन्हें मारने की कोशिश करती है। समर नंदिनी का इंतजार करता है तो किंजल उसे इंतजार करने का फल मीठा होता है ऐसा कहती है।

वनराज और अनुपमा का प्यारभरी तकरार

अनुपमा वनराज को बताती है कि वो लोग उसे ढूंढ लेंगे। नंदिनी कहती है कि वो जोर से चिल्लाएगी। अनुपमा वनराज के चेहरे पर रंग लगाने की कोशिश करती है लेकिन वो उसे रोकता है। अनुपमा कहती है कि आज इंग्लिश नहीं। तोशू दुश्मनों के ऊपर पानी फेंकता है और कहता है कि उनकी हिम्मत कैसे हुई उसकी बहन पर काला रंग लगाने की सोचने की। दुश्मन माफी मांगते हैं और कहते हैं कि अब वो ऐसा कभी नहीं करेंगे। होली के त्योहार पर लड़कियों को परेशान करना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। दुश्मन वहां से भाग जाते हैं। नंदिनी तोशू का धन्यवाद करती है।

ये भी पढ़े- उठ गया रेखा की मांग के सिंदूर के राज से पर्दा, खुद एक्ट्रेस ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

काव्या को हुई पहले रंग लगाने की चिंता

उधर अनुपमा कहती है कि वो पिछले 25 सालों से होली नहीं मना सकी और बाकी सब हमेशा होली का त्योहार मनाते रहे। वो बस खाना बनाने में व्यस्त रही। वो कहती है कि बापू जी ने कहा था कि वो अपने 25 सालों का बदला ले। वनराज अनुपमा को मना करता है लेकिन वो डांस करने लगती है और बेड के ऊपर खड़ी हो जाती है। ‘हंगामा हो गया..’ गाना बजता है। वनराज उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे रंग लगाने से रोकता है। अनुपमा लगातार डांस करती रहती है। काव्या घर में दाखिल होती है। वनराज अनुपमा से दूर भागता है। अनुपमा पहले सोने का नाटक करती है और फिर दोबारा डांस करने लगती है। वनराज ये देखकर हैरान रह जाता है।

अनुपमा ने लगाया वनराज को रंग

अनुपमा, वनराज के ऊपर गिर जाती है और उसके गाल से रंग वनराज के गाल पर लग जाता है। काव्या ये देखकर हैरान रह जाती है। अनुपमा वनराज के पूरे चेहरे पर रंग लगा देती है और कहती है हैप्पी होली वन्नू।

(Precap– वनराज अनुपमा को बेड पर आराम करने के लिए लिटा देता है। अनुपमा हल्की बेहोशी में उसे बताती है कि वो उसे दिल से प्यार करती है जैसा राधा ने कान्हा को किया था और उसके जैसा प्यार कोई उसे नहीं कर सकता। वनराज को ये सुनकर तकलीफ पहुंचती है।)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो