अनुपमा शो में इस समय प्रेम और राही की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है। जहां शो को रिस्पांस कम मिल रहा है वहीं, अब मेकर्स ने प्रेम के पूरे परिवार को दिखाने का फैसला किया है। प्रेम की मां (मिसेज कोठारी) को पहले ही शो में इंट्रोड्यूज कराया जा चुका है। अब प्रेम की पूरी फैमिली को शो में लाया जाएगा और इससे कहानी को जबरदस्त बूम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि प्रेम के फोन नंबर पर 'खलनायक' नाम से बार-बार किसी का कॉल आता था। अब जल्द ही इस खलनायक से फैंस को मिलने का मौका मिलेगा। यह और कोई नहीं बल्कि प्रेम के पिता होंगे, जो कि एक बिजनेस टायकून हैं। खबर है कि शो में यह किरदार राहिल आजम निभाएंगे।