11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्क ना लगाने के बाद ड्रेस उठाकर भारती सिंह ने ढंका अपना मुंह, लोगों ने किया ट्रोल

भारती सिंह मास्क ना लगाने पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। वो खुद कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क लगाने का ज्ञान दे रही थीं लेकिन उन्होंने खुद ऐसा नहीं किया हुआ था। जिसके बाद यूजर्स ने एक बार उनपर नशे को लेकर ताना मारा।
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 15, 2021

bharti2.jpg

Bharti Singh

नई दिल्ली | कॉमेडियन भारती सिंह अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के जानी जाती हैं। इन दिनों मुंबई समेत पूरे देश में कोरोना का कहर बढ़ता हुआ दिख रहा है। वैसे तो सेलेब्स हमेशा ही मास्क लगाने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन जब वो खुद ही ऐसा नहीं करते दिखते हैं तो बुरी तरह से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।

हाल ही में भारती सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो खुद मास्क नहीं लगाए हुई हैं उल्टा मास्क लगाए हुए शख्स के साथ उन्होंने मस्ती कर दी जिसके चलते भारती बुरी फंस गईं। लोगों ने उनपर एक बार फिर नशे से जुड़े कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

मास्क ना पहनने पर ट्रोल हुई भारती

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारती सिंह अपनी वैनिटी वैन से चलते हुए आ रही हैं। भारती ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। अचानक भारती मास्क लगाए हुए एक शख्स पर जोर से चिल्लाती हैं कि यार दूर रहो फिर वो मजाक में कहती हैं कि अरे मैंने खुद भी मास्क नहीं लगाया है। इस दौरान भारती अपनी ड्रेस से ही अपना मुंह ढंकने लगती हैं। साथ ही भारती कहती हैं कि मास्क जरूर लगाएं। हालांकि यूजर्स ने भारती की गलती को बखूबी पकड़ लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने भारती पर भद्दे कमेंट्स भी किए।

ड्रग्स केस में आ चुका है भारती का नाम

एक यूजर ने लिखा- पुड़िया का नशा उतरा नहीं अभी तक। तो दूसरे ने लिखा- पहले खुद मास्क पहनो। एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि टुन्न है लगता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स केस के जांच शुरू होने के बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर से कुछ मात्रा में गांजा बरामद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने इस बात को कुबूल भी किया था। तब से यूजर्स मौका देखते ही भारती पर ताना कसते नजर आते हैं।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग