शनिवार को सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा हिना खान और गौहर खान नजर आई थीं। इस दौरान सलमान खान गौहर खान की टांग खीचतें हुए नजर आते हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 13' के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला जब घर के अंदर थे तो गौहर खान ने उनके खिलाफ कई ट्वीट किए थे। गौहर के इन्हीं ट्वीट्स को सलमान खान ने सिद्धार्थ के सामने पढ़वाए। गौहर ने अपने एक ट्वीट में सिद्धार्थ को लेकर गली का गुंडा, खाने का सलीका नहीं, बात करने की तमीज नहीं, जैसी बातें कही थीं। इस पर गौहर कहती हैं कि उन्हें गालियों से काफी दिक्कत है इसलिए उन्होंने ये ट्वीट किया था। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि आपने सुनी थी गालियां? जिस पर गौहर जवाब देती हैं कि सर मैंने एक-एक चीज सुनी थी। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान अपने-अपने सीजन में काफी पॉपुलर हुए थे।