24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIGG BOSS 11: जाते जाते भी अर्शी ने विकास संग निभाई अपनी दोस्ती, तोहफे में दे गई ये अनमोल नजराना…

कल अर्शी खान घर से बेघर हो गईं, लेकिन...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 24, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

यूं तो सलमान खान के शो बिग बॅास 11 में लगातार लोग एक दूसरे को दगा देते दिखाई दिए हैं। लेकिन इन सभी मुश्किलों के बीच एक गहरी दोस्ती जन्म लेती दिखाई दी जिसने अंत तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जी हम बात कर रहे हैं विकास गुप्ता और अर्शी खान की दोस्ती की।

कल सलमान खान ने लाइव वोटिंग के जरिए सीधा एक कंटेस्टेंट को सेमी फाइनल में पहुचाया है। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि मास्टरमाइंड विकास गुप्ता है। अब विकास टॉप 3 कंटेस्टेंट में से एक बन चुके हैं। और विकास गुप्ता को ये स्पैशल पॅावर देने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी सच्ची दोस्त अर्शी खान हैं। कल अर्शी खान घर से बेघर हो गईं। उन्हें आकाश डडलानी के मुकाबले काफी कम वोट्स मिले थे। जैसे ही सलमान ने उन्हें घर से बेघर होने के कहा। तो विकास गुप्ता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पिछले हफ्ते हितेन तेजवानी और इस हफ्ते अर्शी खान के जाना विकास के लिए काफी बड़ा झटका था।

लेकिन जाते जाते भी अर्शी खान को बिग बॉस ने एक स्पेशल पॉवर दिया है जिसमें वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो में सेफ कर सकती हैं। और इस पॅावर का इस्तमाल करते हुए उन्होंने प्रियांक और विकास को सेव किया। वैसे, विकास तो सीधा वोटिंग के ज़रिए सेमी फाइनल तक पहुँच गए है लेकिन प्रियांक भी आने वाले हफ्ते के लिए सेफ हो गए। अब आने वाला हफ्ता घरवालों के लिए काफी चुनोतीभरा रहने वाला है क्योंकि बिग बॉस घर में काफी ट्विस्ट और टर्न लाने वाले है।

बता दें शो का आखिरी फिनाले 14 जनवरी को होने वाला है। यानी की घरवाले घर में न्यूइयर सेलिब्रेट करने वाले है।

इस वीक घर वालों को नॉमिनेशन के बारे में चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर घर से बेघर होने के लिये नॉमिनेट किया गया था। जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था उनमें अर्शी, विकास गुप्ता, प्रियंक शर्मा, लव त्यागी, पुनीष शर्मा, आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे शामिल थे।