सलमान की क्रिसमस
खान फैमिली की बात करें तो गणेश उत्सव से लेकर ईद, दिवाली और क्रिसमस के जश्न में पूरा परिवार शरीक होता है। इस बार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान क्रिसमस की पार्टी होस्ट करती नजर आने वाली है। उनके खानदान में काफी बच्चा पार्टी है, जिसके चलते वो क्रिसमस अपने परिवार के बच्चों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती है। उनके बेटे आहिल भी काफी छोटे है और वो क्रिसमस को लेकर काफी उत्सुक है। वैसे, सलमान खान इस पार्टी का हिस्सा होंगे या नहीं इस बात की पक्की खबर हम नहीं दे पाएंगे क्योंकि वो अपने कम में पूरी तरह से मशरूफ है।