31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॅास की हिना खान पर जान छिड़कते हैं उनके बॅायफ्रेंड रॅाकी, कहते हैं प्यार नहीं पूजा करता हूं तुम्हारी…

बिग बॅास की हिना खान पर जान छिड़कते हैं उनके बॅायफ्रेंड रॅाकी, कहते हैं प्यार नहीं पूजा करता हूं तुम्हारी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Oct 2017, 10:14 AM IST

hina khan with her boyfriend rocky

hina khan with her boyfriend rocky

यूं तो बिग बॅास ११ जब से शुरु हुआ है यहां तू तू मैं मैं का सिलसिला जारी है। लेकिन कहना गलत नहीं होगा की इन सबके बीच हिना खान काफी उभरकर बाहर आई हैं। उनके घर में दिए गए योगदानों को काफी सराहा जा रहा है। अब भले ही लोगों को हिना खान घर में पसंद आए ना आए लेकिन लगता है हिना के बॅायफ्रेंड रॅाकी को उनसे एक बार और प्यार हो गय़ा है।

जी हां हाल में रॅाकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एसी पोस्ट डाली जिसके बाद आप इन दोनों के बीच के प्यार को साफ महसूस कर सकते हैं। रॅाकी ने अपने पोस्ट में लिखा की,-हिना जितना मैं तुम्हें जानता हूं, तुम उससे भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग नजर आ रही हो। एक आम लड़की होने के बावजूद तुम हर चीज को बिना किसी डबल स्टैंडर्ड और भेदभाव के देखती हो। कोई हैरानी नहीं कि हर कोई तुम्हारी तरफ आकर्षित हो। तुम्हें नजरअंदाज करना नामुमकिन है। कोई तुम्हारी तरह हो, तो उसे सिर्फ प्यार नहीं किया जाता, उसकी पूजा की जाती है। जब मैं तुम्हें देखता हूं, तो एक ऐसा दिल दिखता है, जो भावनाओं से भरा हुआ है। हम तुम्हें यहां बहुत मिस करते हैं औऱ प्रार्थना करते हैं कि बिग बॉस में तुम्हारा सफर साहस, शालीनता और तुम्हारे अपने स्टाइल के साथ पूरा हो।

इसके अलावा उन्होंने शिल्पा शिंदे की इंगलिश वाले विवाद को लेकर लिखा की , -मैं समझ नहीं सकता कि कोई भी सेंसिबल व्यक्ति शिल्पा का सपोर्ट कैसे कर सकता है। मैं हिना की तारीफ करता हूं, क्योंकि वह इंसानों की तरह व्यवहार कर रही हैं, बाकी लोगों की तरह नहीं, जो कि सही के लिए स्टैंड नहीं ले सकते। मुझे तुम पर गर्व है माई गर्ल।

बता दें हाल में हिना खान और अर्शी खान के बीच में काफी लड़ाई हुई थी। लेकिन दोनों ने मिलकर ये लड़ाई सुलझा ली है। उम्मीद करते हैं की आगे भी हिना इसी सेंसिबल तरीके से आगे बढ़ती रहें।