4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान से भिड़े जुबैर, सलमान ने कह डाला-क्या है तेरी औकात..जुबैर ने गुस्से में आकर सलमान के खिलाफ शिकायत की दर्ज…

सलमान से भिड़े जुबैर, सलमान ने कह डाला-क्या है तेरी औकात..जुबैर ने गुस्से में आकर सलमान के खिलाफ शिकायत की दर्ज...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 09, 2017

salman khan and zubair khan

salman khan and zubair khan

जब से बिग बॅास ११ शुरु हुआ है उसके पहले दिन से ही सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। कभी शिल्पा और विकास का विवाद सुर्खियां बटोरता तो कभी अर्शी और हिना खान का। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा चर्चे में रहे जुबैर खान। अपनी एन्ट्री पर भले ही वो काफी इमोश्नल नजर आए हों। लेकिन बिग बॅास के घर में जाते ही जुबैर ने अपने असली रंग दिखाने शुरु कर दिए। कहना गलत नहीं होगा की इस बार का ये शो काफी गंदगी पर उतर आया है। शायद इस बात का अफसोस सलमान खान भी मना रहे हैं। तभी तो हाल में हुए वीकेंड के वार में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर बेज्जती की।

लेकिन इन सबके बीच अगर किसी ने सलमान को सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाया है तो वे हैं जुबैर खान। सलमान ने इस बार काफी अच्छी तरह से जुबैर को सबक सिखाया। लेकिन लगता है जुबैर खान को उनकी बेज्जती रास नहीं आई। इसलिए उन्होंने सलमान से पंगा लेने का मन बना लिया है। बता दें हाल में जुबैर खान ने सलमान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी है। पर जुबैर ये भूल गए हैं की इस वक्त उनकी खुदकी पहचान खतरे में है। जुबैर ने मुम्बई के एंटोप हिल पुलिस स्टेशन में सलमान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें उन्‍होंने सलमान पर बिग बॉस में वीकेंड वार के दौरान धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, -सलमान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नही करने देने की धमकी दी है और बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात कही है। फिलहाल एंटोप हिल पुलिस ने लिखित शिकायत को लोनावला पुलिस को सौंप दिया है। बिग बॉस का सेट लोनावला में है और ज़ुबैर वही कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में थे।

वैसे आपको बता दें सलमान की डांट जुबैर को काफी भारी पड़ी। उन्होंने टेंशन में आकर हुत सारी दवाइयां खा ली थी। इसके बाद उन्‍हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्‍हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

हांलाकि जुबैर ने सलमान को अपनी गलती के लिए सॉरी भाई बोला। पर सलमान उस वक्त अपना आपा खो बैठे और उनपर भड़क गए। सलमान ने जुबैर को कहा की,- तू मुझे भाई नहीं बोलेगा।सलमान ने कहा, नाम खराब करने आते हैं यहां, अम्मी का नाम खराब करोगे, मोहल्ले का नाम खराब करोगे और क्या बोलोगे कि बच्चों के लिए आया हूं यहां। सलमान ने जुबैर के हसीना के दामाद होने पर भी सवाल उठाया। उन्होने कहा कि इसने इंटरव्यू में झूठ बोला।

दरअसल जुबैर का कहना है कि उनकी शादी हसीना पार्कर की बेटी से हुई है और उनके दो बच्चे भी हैं। वह बिग बॉस में इसलिए आए हैं, ताकि अपने बच्चों को अपनी बदली हुई इमेज दिखाकर अपनी जिंदगी में दोबारा पा सकें। शो में एक दफा वो ये भी कहते सुने गए कि पार्कर परिवार ने उन्हें फंसाकर उनकी शादी अपनी बेटी से करवा दी। जबकि हसीना के परिवार ने इस बात से साफ इनकार किया है।

हसीना के परिवार का कहना है कि जुबैर का उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है वह एक फ्रॉड हैं। 9 अक्तूबर को पार्कर परिवार जुबैर के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कर सकता है।

Story Loader