
hina khan
बिग बॉस सीजन ११ ने टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री की असलियत को सबके सामने लाया, जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस कभी जान पाते कि वो असल जिंदगी में कैसी है? जी हां, हम बात कर रहे हैं हिना खान की। हिना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने अपनी इमेज को गिराया है। बेशक, बिग बॉस के घर में सभी शो को जीतने के मकसद से आते हैं...गेम खेलते हैं...खुद को बेहतर प्रूव करते हैं। लेकिन इस सब में हिना फ्लॉप रही हैं। उन्होंने घर में कुछ लोगों को मोहरा बना के अपने सातिर दिमाग का परिचय दिया है। कई बार तो वो अपनी ही चाल में ऐसी फंस गईं कि हर कोई शॉक्ड रह गया। बता दें कि हिना की देश की आवाम में एक पॉजिटिव इमेज है, लेकिन उन्होंने घर में निगेटिव इमेज बना ली। यदि उन्हें वाकई गेम ही खेलना था, तो अच्छे होने का खेलतीं, तो शायद इस समय वो घर में सबसे मजबूत होतीं और घर के ज्यादातर लोग उनके साथ होते।
खैर, इस हफ्ते घर से तीन सदस्य नॉमिनेट हैं। हिना खान, सपना चौधरी और बेनाफ्शा। इनमें से बेनाफ्शा सबसे कमजोर प्रतिभागी हैं और घर से बेघर होने के चांसेज सबसे ज्यादा बेनाफ्शा के हैं। यदि हम यह कहें कि घर से बेघर होने की कगार पर खड़ी बेनाफ्शा को इस स्थिति में लाने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद उनका बेस्ट फ्रेंड प्रियांक है, तो गलत नहीं होगा। यदि प्रियांक हिना को नहीं बचाते, तो बेनाफ्शा इस मुश्किल में कतई नहीं होतीं। चूंकि कहते हैं ना कि जिसके लिल में चोर होता है या जानबूझकर बदमाशी करता है या फिर दूरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह उसमें ख्ुाद गिर जाता है। हिना के साथ भी वही हुआ। लव ने उन्हें बचाया, लेकिन हिना की चतुराई से वो खुद फंस गईं। जी हां, लव के माथे से जीरो हटाना हिना को महंगा पड़ गया। वो सेफ होने के बावजूद नॉमिनेट हो गईं। इस तरह हिना घर से बाहर निकलती हैं, तो यह यकीनन शॉक्ड कर देने वाली खबर होगी, लेकिन इसकी जिम्मेदार वो खुद होंगी।
बहरहाल, सवाल यह उठता है कि हिना यदि घर से बाहर होती हैं, तो अब करेंगी क्या? इसकर खुलासा खुद हिना ने कर दिया है। हिना ने कहा कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर आया है। इस बात को उन्होंने टीवी के प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ शेयर किया है। उन्होंने विकास को बताया कि वो फिल्म के डायरेक्टर का नाम नहीं ले सकती हैं, लेकिन वो इस घर से निकलने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर देंगी। इतना ही नहीं हिना ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के साथ एक वेब सीरीज का भी ऑफर आया है। इसी बातचीत के दौरान विकास गुप्ता अपनी बात रखने से भी नहीं चूकते। उन्होंने बताया कि उनके बिग बॉस में आने के कारण उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स का काम भी रुका हुआ है। साथ ही वो अब प्रियांक शर्मा के साथ 20 दिनों का एक प्रोजेक्ट करने जा रहे हंै। अब दोनों की बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो हिना और विकास गुप्ता के घर से बाहर निकलने के बाद ही पता चलेगा,क्योंकि घर में दर्शकों की सहानुभूति पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं।
Published on:
15 Nov 2017, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.