12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11: हिना खान के बचाव में उतरीं सलमान की ये हीरोइन, कही इतनी बड़ी बात!

बिग बॉस 11: हिना खान के बचाव में उतरी सलमान की ये हीरोइन, कही इतनी बड़ी बात!...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Nov 2017, 8:19 PM IST

Hina_Khan

Hina_Khan

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए 58 दिन बीत चुके हैं। हिना खान जब से घर में आई हैं चाल पे चाल चलती जा रही हैं। जबकि टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वह एक संस्कारी बहू के रूप में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में हिना के बर्ताव को देखकर हर कोई शॉक्ड है। हिना की घर के अंदर और बाहर काफी बुराई हो रही है। टीवी के बड़े-बड़े स्टार हिना के ऐसे व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं। कुछ हिना के साथ खड़े है तो कुछ हिना के खिलाफ हैं। बिग बॉस की पूर्व विजेता गौहर खान भी हिना की इस रवैय की बुराई कर चुकी हैं। अब ऐसा लग रहा है कि हिना खान के खिलाफ सोशल मीडिया कोई कैंपेन चल रहा है। वैसे इसकी वजह खुद हिना खान ही हैं। उन्होंने घरवालों के साथ खराब बर्ताव के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के खिलाफ काफी कुछ कहा है। जिस कारण लोग उनकी इस तरह से खुलकर खिलाफत कर रहे हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी लोग हिना के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं। एक ऐसी भी अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी है जो ऐसी परिस्थिति में भी हिना के साथ खड़ी हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिकर कौन है वो? तो आपको बता दें कि वो और कोई नहीं बल्कि सलमान खान की हीरोइन सना खान हैं जिसने ट्वीट कर हिना का साथ दिया है।

सना खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हर कोई क्यों हिना खान पर गुस्सा निकाल रहा है? मेरा सोचना है कि जो हिना की आलोचना कर रहे हैं, वो भी खराब समय में ऐसा ही व्यवहार करते हैं। अब सना ने हिना के सपोर्ट में ऐसा ट्वीट क्यों किया है, वो तो वही जानें लेकिन सना अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो सकती हैं। क्योंकि जिस तरह से टीवी कलाकार हिना की टांग खींच रहे हैं, उसके बाद यह संभव है।