6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलत पकड़े हैं! अंगूरी भाभी नहीं छोड़ रही हैं भाबीजी घर पर हैं शो

बड़ी खुशखबरी! 'भाबीजी घर पर हैं' शो नहीं छोड़ रही हैं 'अंगूरी भाभी'....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 29, 2017

Shubhangi_Atre

Shubhangi_Atre

टेलीविजन धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का कहना है कि वह शो नहीं छोड़ रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में शामिल होने के लिए शो छोड़ रही हैं, शुभांगी ने कहा, 'मैं शो नहीं छोड़ रही। मुझे नहीं पता कि ये निराधार अफवाहें कहां से आ रही हैं। लोगों ने मुझे एक राजनीतिक कार्यक्रम में देखा और यहां तक कि शो में इस समय मैं चुनाव में खड़ी हो रही हूं। इसलिए शायद अफवाहें वहां से आ रही होंगी।' अभिनेत्री ने कहा कि वह धारावाहिक में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं और प्रशंसकों का मनोरंजन करती हूं।' पिछले साल मई में शुभांगी को शिल्पा शिंदे के स्थान पर लिया गया है। वह 'भाबीजी घर पर हैं' में पहले अंगूरी भाभी की भूमिका में थीं।

एक दिन पहले ही अफवाहें उड़ी थी कि 'अंगूरी भाभी' शुभांगी अत्रे 'भाबीजी घर पर हैं' शो छोड़ेंगी। लेकिन आखिरकार शुभांगी अत्रे ने चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को शो छोड़ने से इनकार कर दिया है। मीडिया में खबरें आई थी कि शुभांगी अब राजनीति में जाने का मन बना चुकी हैं ऐसे में उनको शो छोड़ना पड़ सकता है। लेकिन उन्होंने इस बात को सरासर झूठ बताया है।

ये खबर तब आनी शुरू हुई जब उन्हें हाल में उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार देखा गया था। जहां पर उनसे राजनीति में आने का सवाल किया गया, इस पर जवाब देते हुए शुभांगी ने बताया कि वह अभी पॉलिटिक्स में आने को लेकर कंफ्यूज हैं। मुझे लगता है कि हमारे जैसे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। और इन दिनों बदलाव के लिए युवा राजनीति की ओर रुख कर रहे हैं।

फिलाहल शुभांगी राजनीति को लेकर स्पष्ट नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं अगर उन्हें मौका मिला तो वह जरूर राजनीति में आना चाहेंगी। बता दें कि असली में नहीं तो शो में ही लेकिन शुभांगी का इन दिनों चुनाव वाला ट्विस्ट दिखाई देने वाला है, जिसमें अनीता और अंगूरी भाभी चुनाव में खड़ी दिखाई देंगी।