सपना ने बताया कि जब वो 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया। उन्हें डांस का शौक तो था लेकिन स्टेज पर डांस नहीं करना चाहती थीं, लेकिन घर की बिगड़ती माली हालात के कारण उनको ये कदम उठाना पड़ा। सपना बताती है कि रात को डांस करने जाया करती थीं और डांस प्रोग्राम के जरिए पैसा कमा लेती थी। इसके बाद वो सुबह स्कूल जाया करती थीं। ये बहुत आसान नहीं था लेकिन डांस ना करती तो स्कूल छूट जाता।