बता दें शिल्पा शिंदे का कुछ सालों पहले टीवी एक्टर रोमित राज से अफेयर था। रोमित उनसे तक़रीबन 3 साल छोटे थे। दोनों एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ सालों तक एक दुसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2009 में इन दोनों की शादी की तारीख तय हुई। और तो और वेन्यू, कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा हुआ की देखते ही देखते शादी टूट गई और दोनों अलग हो गए। खबरों की मानें तो, शिल्पा शिंदे ने ही रोमित राज से अपनी शादी तोड़ दी थी।