5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: नाइटी ना तो तौलिया सही !! जब अर्शी खान ने पीले तोलिए में गर्माया घर का माहौल…

BB11: नाइटी ना तो तौलिया सही !! जब अर्शी खान ने पीले तोलिए में गर्माया घर का माहौल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 25 Nov 2017, 3:16 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

कहना गलत नहीं होगा की अगर बिग बॅास 11 के घर में कोई ग्लैमर फैला रहा है तो वो हैं अर्शी खान। वे हमेशा से बिग बॅास के घर में अपनी मन मर्जी चलाती आई हैं। अगर उनका मन करेगा तो वह तौलिया पहनकर पूरे घर में घूमेंगी और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वैसे कहा कुछ गलत भी नहीं हैं। बता दें हाल में अर्शी घरवालों के सामने सिर्फ तौलिया पहनकर बाहर आ गईं। यकीनन सभी का चेहरा देखने वाला था जब सभी ने उन्हें तौलिया में देखा। जैसे ही वह तौलिया पहनकर वॉशरूम एरिया से बाहर आईं सब शॉक रह गए। अर्शी की इस हरकत पर शिल्पा शिंदे उनपर भड़क गईं । हॉल से होते हुए अर्शी घर के गार्डेन एरिया में गईं जहां विकास और हितेन बैठे थे। उन्हें इस हालत में देखकर विकास और हितेन की हालत टाइट हो गई।

विकास तो तुरंत बोल पड़े,- उल्टे पांव वापस लौट जाओ। हितेन ने भी उन्हें समझाया कि वह नेशनल टीवी पर हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इतना सुनते ही अर्शी वापस चली गई और शिल्पा को सारी सच्चाई बता दी।

बता दें अर्शी खान का यह वीडियो टीवी पर टेलीकास्ट नहीं किया गया है। लेकिन स्ट्रीमिंग पार्टनर वूट पर इसका पूरा अनकट वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो का टीजर खुद शो के मेकर्स ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया था।

वैसे बता दें ऐसा करने के लिए अर्शी को आकाश डडलानी ने उकसाया था। उन्होंने खान को समझाया कि उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए एक बार तो तौलिया पहनकर पूरे घर में घूमना ही चाहिए। अर्शी को उनका ये आइडिया काफी पसंद भी आया। उन्होंने भी एक प्रैंक खेला और सबके सामने तौलिया पहनकर आ गई। मगर असलियत ये थी कि उन्होंने अपनी ड्रेस के ऊपर ही वे तौलिया लपेटा था।