27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BB11: इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में अर्शी करेगी बाकी कंटेस्टेंट्स का फैसला, क्या टारगेट पर रहेगी शिल्पा…

BB11: इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में अर्शी करेगी बाकी कंटेस्टेंट्स का फैसला, क्या टारगेट पर रहेगी शिल्पा...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 11, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं पिछले हफ्ते कैप्टेंसी का टास्क जीतकर अर्शी खान बन गई थी घर की नई कप्तान। उसी दौरान अर्शी और शिल्पा शिंदे की जमकर लड़ाई होती है। बता दें अब इस हफ्ते के नॅामीनेशन टास्क का वक्त आ चुका है। और इस बार का टास्क पूरी तरह अर्शी के हाथ मे हैं।

जी हां बता दें इस बार के टास्क के अनुसार कलर्स चैनल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में हितेन नॉमिनेशन टास्क के कायदे कानून घरवालों को पढ़कर सुनाते हैं। इस टास्क के तहत घर के गार्डन एरिया को दो भागों में बाँटा गया है और इसके बीचों बीत एक पेड़ लगा हुआ है जिसमें कई सेब लगे हुए है। हर एक सेब पर सभी कंटेस्टेंट्स का नाम है और अर्शी खान (कैप्टन) अब ये फैसला लेंगी कि आखिर पेड़ से वह किसके नाम का सेब हटाएंगी?

इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को मौका मिलेगा कि वह घर की कैप्टन को मनाकर खुद को नॉमिनेट होने से बचा लें। अब जाहिर है अर्शी कैप्टन होने के नाते इस टास्क का पूरा फायदा उठाएंगी। और सभी को अर्शी के बात माननी भी पड़ेगी फिर चाहे फिर वो शिल्पा शिंदे ही क्यों ना हो।

अब शिल्पा को कौन नहीं जानता। वे हमेशा से ही से गेम बदलती नजर आई हैं इसलिए इस बार के टास्क में देखना दिलचस्प होगा की वे अपने आपको बचाने के लिए क्या नई तकनीक अपनाती हैं।

इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा तो हो गया है की आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अर्शी नॉमिनेशन टास्क में किस टीम को बचाती है।

बता दें पिछला हफ्ता अर्शी खान के लिए सबसे बुरा साबित हुआ। पिछले वीकेंड के वार के दौरान सलमान ने अर्शी पर सवाल उठाया। उन्होंने अर्शी पर इस बात के लिए गुस्सा जाहिर किया की अर्शी ने शिल्पा पर ये इल्जाम कैसे लगाया की वे उनके अब्बा को गलत तरीके से देख रही थी। साथ ही अर्शी ने शिल्पा की मां के आने पर उनके सामने शिल्पा को वाहीयाद औरत कहा।

सलमान के ऐसा कहने पर अर्शी सलमान पर भी भड़क गई और उन्हें साफ शब्दों में कह डाला की आपको शिल्पा की बातें कभी दिखाई नहीं देती। इसका साफ तौर पर यही मतलब है की वे पक्षपात करते हैं।