18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 12: शो के पहले ही दिन सोमी ने शिलाशीष से की चप्पल को लेकर लड़ाई, चांटा मारने तक…

शिवाशीष ने सोमी को कहा, 'एक ही हाथ से बजेगा चाटा।' जिसके बाद बाकी घरवाले शिवाशीष से बात खत्म करने की गुजारिश करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Sep 2018, 1:07 PM IST

bigg boss 12 latest episode somi khan and shivashish chappal fight

bigg boss 12 latest episode somi khan and shivashish chappal fight

कल से बिग बॉस 12 शुरू हो चुका है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स में अभी से तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई है। घर में पहले ही दिन कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई का सिलसिला शुरू हो गया है। कल कॉमनर बनकर शो में आए सोमी खान और शिवाशीष मिश्रा के बीच बहस हो गई। पर बाद में पता चला यह लड़ाई असल में नहीं हुई थी। दोनों ने इसकी पहले से प्लानिंग की थी।

दरअसल, सोमी को शो में कुछ तड़का लाना था, इसलिए उन्होंने अपने दोस्त शिवाशीष के साथ झूठ में लड़ाई का नाटक किया। रात को सोने से पहले दोनों में एक चप्पल को लेकर बहस छिड़ गई। सोमी ने शिवाशीष से सवाल किया कि ये चप्पल ऐसे क्यों रखी है? ऐसे रखते हैं चप्पल? फिर बहस बढ़ने के बाद शिवाशीष ने सोमी को कहा, 'एक ही हाथ से बजेगा चाटा।' जिसके बाद बाकी घरवाले शिवाशीष से बात खत्म करने को लेकर गुजारिश करने लगे।

ये भी पढ़ें : EMMY AWARDS 2018: इस साल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने जीते 15 में से 7 अवार्ड्स, जानें पूरी विनर्स लिस्ट

बाद में पता चला कि लड़ाई से पहले सोमी-सबा बाहर के एरिया में कहते दिखते हैं कि बहुत बोरिंग हो गया है। तो चलो नकली में लड़ाई करते हैं। अब सोमी और शिवाशीष के नकली लड़ाई का फंडा दर्शकों को कितना पसंद आया ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। पर इस पूरे कांड का अब घरवालों को भी पता चल गया है कि ये लड़ाई नकली है।

ऐसे में लगता है कि पहली बार में ही सोमी-सबा घरवालों का निशाना बन जाएंगे। इस टास्क में मोडरेटर शिल्पा शिंदे और करण पटेल करेंगे।

ये भी पढ़े: प्रीति संग छेड़छाड़ के आरोप में कोर्ट के चक्कर काट रहे नेस ने की केस वापस लेने की मांग! पर एक्ट्रेस ने...

ये भी पढ़े: कपिल इस शांत जगह करते हैं योग और ध्यान! तबीयत में आया सुधार... अब कर रहे टीवी पर वापसी की तैयारी