30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 13 क्या स्क्रिप्टेड है? अरहान को लेकर काम्या पंजाबी ने कही ये बड़ी बात

अरहान खान (Arhaan Khan) के सच ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) पर उठाया सवाल विकिपीडिया पर मौजूद है पूरी डिटेल रश्मि के सामने आया था अरहान की शादी का सच
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Dec 10, 2019

243616-rashami-desai.jpeg

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) झगड़ों और रोमांस के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वीकेंड का वार में अरहान खान (Arhaan Khan) को लेकर कई खुलासे किए गए थे। सलमान खान (Salman Khan) खुद घर के अंदर सच बताने पहुंचे थे। रश्मि देसाई अरहान की शादी और बच्चों के बारे में सुनकर दंग रह गईं थी। तब सलमान ने रश्मि को गले लगाकर संभाला था। इस दौरान रश्मि (Rashami Desai) बहुत रोती हुईं नजर आई थीं। लेकिन अब अरहान-रश्मि के इस प्यार भरे ट्रैक को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल, अरहान खान (Arhaan Khan) शादी शुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं ये बात तो खुद उन्होंने सलमान खान के सामने कबूली थी। लेकिन इसके साथ ये भी साफ हुआ था कि रश्मि को इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। अब काम्या पंजाबी ने एक कमेंट किया है। उन्होंने एक फैन के ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें विकिपीडिया का एक स्क्रीनशॉट अटैच है। इस स्क्रीनशॉट को देखने के बाद साफ पता चलता है कि अरहान की लाइफ का पूरा ज़िक्र विकिपीडिया पर मौजूद है।

काम्या ने ट्वीट कर लिखा- मैं शॉक्ड हूं। जो ट्वीट किया गया है उसमें लिखा गया है- ये स्क्रीन शॉट ये खुलासा करता है कि बिग बॉस (Bigg Boss 13) स्क्रिप्टेड है। अरहान की शादी हुई थी और उन्हें एक बच्चा भी है, ये जानकारी विकिपीडिया पर उपलब्ध है। तो कैसे 2 साल की रिलेशनशिप के बाद रश्मि देसाई (Rashami Desai) को नहीं पता। बता दें कि शो में दिखाया गया था कि रश्मि अरहान का सच जानने के बाद खूब रोईं थी। यंहा तक कि सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें संभाला था। वो बुरी तरह से टूटी हुई नज़र आ रही थीं। वहीं हाल ही में अरहान ने रश्मि को लेकर ये भी बोला था कि जब वो सड़क पर थी तब उन्होंने रश्मि को संभाला था।