मुंबई। बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक ( Priya Malik ) ने दिल्ली आधारित एक बिजनेसमैन करण बख्शी ( Karan Bakshi ) से सीक्रेट सगाई कर ली है। प्रिया ने इसका खुलासा हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। वैसे तो उनकी सगाई एक साल पहले अक्टूबर में हो गई थी, लेकिन प्रिया ने इसे सीक्रेट रखा। अब प्रिया ने बताया है कि सगाई को सीक्रेट ( Secret Engagement ) रखने के पीछे क्या वजह थी।