बिहार की ज्योति के परिजन और गांव वालों का गुस्सा देखकर ऐसा लगता है कि अगर सपना ने उन्हें टच भी किया तो वो बिग बॉस के घर में बड़ा हंगामा खड़ा कर देंगे। उन्होंने बिग बॉस को चेतावनी दी है कि अगर ज्योति को कुछ भी हुआ तो वो आग लगा देंगे। ऐसे में अब सपना को ज्योति से सर्तक ही रहना होगा, नहीं तो बिना कोई बात कोई विवाद खड़ा हो सकता है। वैसे बात करें सपना की तो वो भी इतनी सीधी-साधी नहीं है कि हर किसी की धमकी से डर जाएंगी। अगर उनके बैकग्राउंड को देखा जाए तो वो इतनी गुस्सैल है कि कई बार अपने प्रोग्रामों के दौरान बदतमीजी करने वालों लोगों के पीछे चप्पल लेकर दौड़ चुकी हैं।