10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस टीवी एक्ट्रेस के पीछे पागल है पूरी दुनिया, उसने रियल लाइफ में खाया पति से धोखा

जेनिफर ने महज 12 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 30 May 2018, 1:28 PM IST

Jennifer Winget

Jennifer Winget

टीवी की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक हैं जेनिफर विंगेट। जेनिफर ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह टीवी शो बेपनाह को लेकर काफी चर्चा में हैं। टीवी पर लंबे समय से जुड़ी जेनिफर का आज जन्मदिन है। 30 मई, 1985 को जन्मी जेनिफर ने महज 12 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। जेनिफर आज भले ही एक्टिंग कॅरियर में काफी सफल हों लेकिन वह अपनी लव लाइफ में असफल रहीं हैं। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कई बातें बताने जा रहे हैं।

छोटी पर्दे से बनाई पहचान:
जेनिफर ने छोटे पर्दे से अपने कॅरियर की शुरुआत की है। उन्होंने 'बेहद', 'बेपनाह' और 'सरस्वतीचंद्र', 'कसौटी जिंदगी की', 'संगम' जैसे धारावाहिकों का हिस्सा रही, लेकिन असल ज़िंदगी में उनका प्यार उन्हें हासिल नहीं हुआ।

सेट पर हुआ प्यार:
बता दें कि स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक 'संजीवनी' के सीक्वल 'दिल मिल गए' में जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी को दर्शकों को सबने खूब पसंद किया था। इस ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे उनकी असल केमिस्ट्री भी थी। शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद करण ने जनिफश्र से शादी कर ली थी। जेनिफर से शादी शादी करने के लिए करण ने अपनी दस महीने की शादी को तोड़ा था। दोनों ने साल 2012 में अपने नए जीवन की शुरुआत की।







जेनिफर, करण के लिए लकी रही:
शादी के बाद जेनिफर ने कुछ दिनों तक काम से ब्रेक लेकर करण का घर संभाला। इसी बीच करण ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। शादी होते ही करण को फिल्मों के आॅफर मिलने शुरू हो गए थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद जेनिफर का लेडी लक उन्हें मिला और उन्हें फिल्में मिली और फिल्मों के साथ मिली नई साथी।

करण ने एक बार फिर दिया धोखा:
समय ने एक बार फिर अपना पहला रूप दिखाया। करण ने जेनिफर की वजह से अपनी पहली पत्नी को छोड़ा था एक बार फिर करण ने बिपाशा की वजह से जेनिफर को छोड़ दिया। इसके बाद करण ने बिपाशा से शादी कर ली।