दरअसल, कुछ समय पहले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एक वीडियो शूट किया था। जिसमें वह पीएम मोदी की मिमिक करते हुए कहते हैं कि 'मेरे प्यारे देशवासियों, राजस्थान के श्रीगंगानगर की जनता का गर्व से सीना चौड़ा हो गया है। इस जगह अब पेट्रोल की कीमत 100 रुपए को छू गई है। भाइयो-बहनो आजाद भारत के इतिहास में आज तक ऐसी कोई सरकार नहीं आई, जो पेट्रोल को उसकी असली कीमत दिलवा पाए, पेट्रोल को उसका हक हमने दिलवाया है। वीडियो में श्याम एक पेट्रोल पंप पर खड़े नज़र आ रहे हैं। वीडियो के अंत में श्याम अपनी साइकिल पर जाते हुए नज़र आए। इस वीडियो को श्याम ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।