'लक्ष्मी जी आई हैं...' दिशा परमार-राहुल वैद्य ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत
मुंबईPublished: Sep 21, 2023 09:58:53 am
Disha Parmar Rahul Vaidya welcome 1st child: दिशा परमार ने बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उनके पति राहुल ने दी है।


दिशा परमार और राहुल वैद्य।
Disha Parmar Rahul Vaidya welcome 1st child: सिंगर राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार माता-पिता बन गए हैं। दिशा ने बेटी को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी कपल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में राहुल ने बताया है कि बच्ची और मां दोनों एकदम ठीक हैं। दिशा ने इस साल मई में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था।
इंस्टाग्राम पर राहुल और दिशा ने एक बच्चे कार्टून की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, लक्ष्मी जी आई हैं। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम अपने डॉक्टर, परिवार और सभी चाहने वालों को धन्यवाद देना चाहते हैं। हम बहुत खुश हैं। अब बच्ची को आशीर्वाद दें।