हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि कि मैंने रिजेक्शन को कभी भी रिजेक्शन के तरह नहीं लिया। अगर मैं किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होती हूं, तो इसका मतलब मैं ये समझती हूं कि मेरे काम की वहां कोई डिमांड नहीं है। हो सकता है कि उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत हो, जो मुझसे अलग दिखे या मुझसे अलग परफॉर्म करे, क्योंकि मैं कोई आलू तो हूं नहीं कि हर सब्जी में घुल जाऊं।