
दूरदर्शन बना नंबर.1 चैनल
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने एक बार फिर से रामायण ( Ramayana ) और महाभारत ( Mahabharat ) को टीवी पर टेलीकास्ट कर दिया है। जब से दूरदर्शन ( Doordarshan ) ने पुराने शोज को टेलीकास्ट करने की बात कही थी। तब से ही दर्शकों में एक अलग सा क्रेज देखने को मिल रहा था। टीवी पर रामायण और महाभारत ने जैसे ही दस्तक दिए इन दोनों शोज की टीआरपी ने पहले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले तो वहीं अब इन शोज के जरिए दूरदर्शन ने इतिहास की बुक में अपना नाम शामिल कर लिया है।
दरअसल, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी कि BRAC की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च से 3 अप्रैल तक के सभी टीवी चैनल्स की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें सबसे ज्यादा इम्प्रेशंस दूरदर्शन चैनल को मिले हैं। यानी की सबसे ज्यादा दूरदर्शन चैनल को देखा गया है। करीबन 1.5 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं। जिसने दूरदर्शन को नंबर 1 पर लाकर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि दूरदर्शन ने अपने जॉनर के सभी चैनलों को इस रेस में मात देते हुए नंबर.1 पर अपनी जगह बनाई है। इस रिकॉर्ड के साथ दूरदर्शन का नाम अब इतिहास के पन्नों में भी लिखा जाएगा।
बता दें BRAC की इस लिस्ट में 9 और बड़े चैनल शामिल हैं। ये दोनों ही शोज टीवी पर 23 साल बाद वापसी कर रहे हैं। बता दें जैसे पहली बार इन धारावाहिकों को दर्शकों से प्यार मिला था। सालों बाद भी दर्शक ने इन दोनों शो को बेहद प्यार दे रहे हैं। रामायण और महाभारत की सफलता को देखते हुए दूरदर्शन ने कई और पुराने शोज को टेलीकास्ट कर दिया है।
Published on:
09 Apr 2020 04:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
