एकता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, ''कवच' के पहले सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए इसका दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। मेरे सभी शो के मुकाबले इसका दूसरा सीजन काफी उत्साहित करने वाला है। मेरे ख्याल से मैं दूसरे सीजन में गड़बड़ी कर देती हूं। जैसे कि 'नागिन' काफी मजेदार था, जबकि उसके दूसरे सीजन में मैंने कुछ गड़बडिय़ां की, वहीं इसके तीसरे सीजन ने दोबारा खुद को ऊपर उठा लिया।'