Big Boss 14: राहुल वैद्य करने जा रहे हैं अपने प्यार का इजहार, क्या दिशा परमार है वो नाम? परिवार से नहीं मिली शहनाज शहनाज गिल ने अपने पिता और परिवार वालों को पंजाब आने की जानकारी तक नहीं दी। जिसके बाद उनके पिता काफी नाराज हो गए हैं और शहनाज से कभी बात न करने की कसम तक उन्होंने खा डाली है। शहनाज के पिता संतोष सिंह सुख ने टेलीचक्कर से बात करते हुए कहा, शहनाज चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी और परिवार से मिलने के लिए नहीं आई। शूटिंग की लोकेशन से घर सिर्फ दो घंटे की दूरी पर था। शहनाज के यहां आने की खबर भी हमें मीडिया के जरिए पता चली। उसने हमें शूटिंग या चंडीगढ़ आने के बारे में कुछ नहीं बताया।
कभी बात न करने की खाई कसम शहनाज के पिता ने आगे कहा, उसके दादाजी की कुछ दिनों पहले ही घुटने की सर्जरी हुई है। लेकिन शहनाज ने उनसे मिलना भी ठीक नहीं समझा। संतोष सुख ने कहा कि उनके पास शहनाज के मैनेजर का नंबर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कसम खाई है उससे जिंदगी भर बात ना करने की।
विवादों में Shweta Tiwari, पति अभिनव कोहली ने घर के अंदर ना आने का लगाया आरोप इसके साथ ही शहनाज के पिता ने बताया कि कुछ फैमिली फ्रेंड्स हैं जिनके बच्चे शहनाज के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं लेकिन शहनाज ने इससे इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि बहुत सारे लोग हैं और इसमें बहुत टाइम लगेगा। पिता का कहना है कि उसे पंजाब के अपने फैंस से जरूर मिलना चाहिए। आपको बता दें कि शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो के दौरान उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता था।