
Mere Sai
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'मेरे सांई' के लिए संगीतकार प्यारेलाल ने एक खास गाना तैयार किया है। यह नया गाना जल्दी ही प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने सांई संत की जीवनगाथा पर आधारित बॉलीवुड मूवी 'शिर्डी के सांई बाबा' के गानों के कंपोजीशन में भी सहयोग दिया है।
प्यारेलाल 'मेरे सांई' के उत्साही दर्शक हैं और वे सांई बाबा की कहानी के सरल और दिल को छू लेने वाले वर्णन से काफी प्रभावित हैं। कलात्मक रूप से डिजाइन किए गए सेट और बीते सालों की शिर्डी का प्रदर्शन एक अन्य कारण है, जो इस प्रसिद्ध संगीतकार को पसंद आया।
संपर्क किए जाने पर प्यारेलाल ने इस खबर की पुष्टि की, “मैं शुरुआत के सालों से ही सांई बाबा का भक्त रहा हूं । हमेशा से ही मेरी यह इच्छा थी कि मैं एक ऐसा गाना बनाऊं जो इस संत और उनके काम के बारे में बताए। मैंने 'मेरे सांई' के निर्माताओं से संपर्क किया और इस शो के लिए एक गाना बनाने की अपनी इच्छा व्यक्त की । 'मेरे सांई' एक लाजवाब शो है जो सभी में अच्छाई और मानवता के संदेश का प्रसार करता है। मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे 'मेरे सांई' जैसे लाजवाब शो के लिए गाना बनाने का मौका मिला ।”
Updated on:
17 Mar 2018 05:59 pm
Published on:
17 Mar 2018 05:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
