अगर ऐसा होता है तो वो बिग बॉस 18 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। धीरज धूपर के अलावा इस शो के लिए राज कुंद्रा, फैसल शेख, सुरभि ज्योति, शहीर शेख, समीरा रेड्डी, अंजलि आनंद, कनिका मान, सुनील कुमार, सोमी अली और अर्जुन बिजलानी जैसे स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। मगर अभी तक फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है।