इसी इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अदिति राव हैदरी, हिना को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। अदिति के चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वो इस पल को लेकर काफी इमोशनल हैं। वहीं हिना ने भी उनके हाथों को चूमकर प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।