बता दें, रोजलिन खान ने हिना खान पर अपने कैंसर के सफर के बारे में गलत तथ्य साझा करने का आरोप लगाया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला, "शुरू से ही, मुझे यकीन था कि हिना खान अपने कैंसर के बारे में झूठ बोल रही हैं। मुझे पता था कि स्टेज 3 कैंसर का इलाज इतनी जल्दी संभव नहीं है, जिस तरह से उन्होंने मीडिया में खुद को पेश किया। यह सब झूठ है। सच्चाई यह है कि उसे स्टेज 2 कैंसर था ना कि स्टेज 3, जिसकी वजह से वह जल्दी ठीक हो गई।"